Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 07, 2013 - 21:01:28 PM


Title - छह दिन निरस्त रहेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस
Posted by : messanger on Aug 07, 2013 - 21:01:28 PM

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन यार्ड के रिमॉडलिंग में प्री-नॉन इंटर लॉकिंग के कारण 26 सितंबर से दो अक्टूबर तथा तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके कारण कई जोड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा तथा कई जोड़ी गाड़ियों को उनके यात्रा मार्ग में ही निरस्त कर दिया जाएगा।
15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस एक से छह अक्टूबर तक तथा 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस दो से छह अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। दो व चार अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाले 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भटनी में ही समाप्त करदी जाएगी जबकि चार व छह अक्टूबर को नौतनवा से चलने वाली 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस भटनी से चलेगी। इसी प्रकार तीन अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मनकापुर तक जाएगी जबकि पांच अक्टूबर को 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस यहीं से रवाना होगी। उधर 30 सितंबर, दो व चार अक्टूबर को लोकमान्य तिलक से चलने वाली गोदान एक्सप्रेस देवरिया सदर तक जाएगी जबकि दो, चार व छह अक्टूबर को गोरखपुर से चलने वाली 11056 गोदान एक्सप्रेस देवरिया सदर से चलाई जाएगी। प्रत्येक शनिवार चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक ही जाएगी जबकि पांच अक्टूबर को 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मऊ से चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक रिमॉडलिंग के कारण गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्मो की संख्या दस हो जाएगी।