| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Aug 06, 2013 - 18:00:09 PM |
Title - जंकशन पर पहुंचने के लिए खुला तीसरा रास्ता, कई सुविधाओं का शुभारंभPosted by : Mafia on Aug 06, 2013 - 18:00:09 PM |
|
|
रेलयात्रियों को अब करबिगहिया छोर पर भी पटना जंकशन की तरह सुविधाएं मिलेंगी. सोमवार को पूर्व मध्य रेल के जीएम मधुरेश कुमार ने करबिगहिया में पुराने रेलवे क्वार्टर के पास करीब 150 वाहनों की क्षमतावाली नयी पार्किग का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को जंकशन पहुंचने का तीसरा मार्ग मिल गया है. इससे जंकशन मुख्य परिसर व करबिगहिया परिसर पर दबाव घटेगा. जीएम ने कहा कि करबिगहिया के बाद पाटलिपुत्र जंकशन अगला पड़ाव होगा. इस जंकशन से खुलनेवाली गाड़ियां तय कर ली गयी हैं. अगस्त के अंत या सितंबर के प्रथम सप्ताह में यहां से गाड़ियां चलने लगेंगी.जीएम ने नये पार्किग परिसर में दो आरक्षित और दो अनारक्षित टिकट काउंटरों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या दस पर दो वेटिंग हॉल, मिडिल फुट ओवरब्रिज का प्लेटफॉर्म दस पर विस्तार, पे एंड यूज डीलक्स ट्वायलेट, टिकट बुकिंग काउंटर के विस्तार और टीसी रूम का शुभारंभ भी किया. उन्होंने कहा कि करबिगहिया में फ्लाइ ओवर बनने के बाद से ही इस छोर पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी. दोनों छोर पर सकरुलेटिंग एरिया का विस्तार हो रहा है. करबिगहिया पार्किग में गाड़ियों को लाने के लिए सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल की सड़क का भी इस्तेमाल होगा. मौके पर डीआरएम एलएम झा, सीसीएम दीपक छाबड़ा, जेएसपी सिंह, सीनियर डीसीएम अरविंद रजक, सीपीआरओ अमिताभ प्रभाकर और दानापुर पीआरओ आरके सिंह मौजूद थे. |