Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 30, 2012 - 12:01:28 PM


Title - जंक्शन बना रेल माफिया का चारागाह : सांसद
Posted by : railgenie on Jul 30, 2012 - 12:01:28 PM

पूर्व मध्य रेलवे का माडल स्टेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन इन दिनों रेल माफिया और दलालों का चारागाह बना है। रेल परिसर में ठेकेदार व वेंडर का अपना नियम-कानून है। खाने-पीने के समान की तय कीमत से ज्यादा वसूली होती है। नहीं देने पर यात्री के साथ मारपीट करते हैं। शिकायत के बाद जांच के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। जंक्शन की मौजूदा सिस्टम पर सांसद जयनारायण प्रसाद निषाद ने कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने निषाद सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व डीआरयूसीसी सदस्य जलेश्वर सहनी की रिपोर्ट पर रेल मंत्री मुकुल राय को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। सांसद निषाद ने दैनिक जागरण की ओर से जंक्शन की कुव्यवस्था पर केन्द्रित खबर (जंक्शन है या जंगलराज) पर भी रेल मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्चाधिकारी व निगरानी से जांच कराने की मांग की है। ताकि रेल कठिनाई दूर हो। मुजफ्फरपुर सबसे ज्यादा राजस्व देता है इसलिए यहां उसके अनुरूप सुविधा मिलनी चाहिए।

इन बिन्दुओं पर दिलाया ध्यान

- जंक्शन पर पार्किंग स्थल में मोटरसाइकिल, साइकिल व अन्य वाहन से तय दर से ज्यादा वसूली

- 10 से 15 साल से रेल कर्मचारी जमे हैं। वह यहां से अगल-बगल बदली कराकर फिर यहीं पर आ जाते हैं। वैसे लोगों को स्थानांतरण हो।

- खान-पान की दुकान का टेंडर दिया गया, लेकिन टेंडर लेने वाले दूसरे को ज्यादा पैसा देकर चलवा रहे हैं। इस पर रोक लगे।

- प्रतीक्षालय के सामने मीना बाजार तथा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की निगरानी हो।

- वाशिंग पिट से गाड़ी खुलते ही उस पर ठेकेदार का कब्जा हो जाता है।

-रेलवे परिसर को चकाचक रखने, सुरक्षा प्रबंध को दुरुस्त करने तथा यात्रियों की शिकायत पर सख्त एक्शन लेने की मांग भी की है।