Indian Railways News => Topic started by messanger on Jul 11, 2013 - 12:00:37 PM


Title - जंक्शन से काठगोदाम की ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज
Posted by : messanger on Jul 11, 2013 - 12:00:37 PM

जंक्शन से वाया लालकुआं काठगोदाम की ट्रेनें चलाने की तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसकी संभावनाएं तलाशने के लिए बुधवार को मुरादाबाद मंडल के डीआरएम सुनील माथुर ने बरेली जंक्शन के यार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के दिनों सिग्नल फेल होने पर भी चिंता जताई और कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को ठीक रखा जाए।
डीआरएम सड़क मार्ग से बरेली पहुंचे थे और लगभग डेढ़ घंटे तक बरेली जंक्शन पर रुके। बता दें कि बरेली सिटी से लालकुआं की ब्रॉडगेज की ट्रेनें संचालित हो रही हैं लेकिन जंक्शन व सिटी स्टेशन का ब्रॉडगेज कनेक्शन न होने के कारण काठगोदाम की ट्रेनें वाया लालकुआं न होकर रामपुर से गुजरती हैं। इस पर मंथन को लेकर पिछले दिनों मुरादाबाद व इज्जतनगर मंडल के डीआरएम की मीटिंग भी हुई थी। इज्जतनगर मंडल इस मामले में अपनी रिपोर्ट बनाकर मुरादाबाद मंडल और रेलवे मुख्यालय को भी दे चुका है।