Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jun 15, 2013 - 12:01:15 PM


Title - जनसेवा एक्सप्रेस में यात्री और कुलियों में मारपीट
Posted by : railenquiry on Jun 15, 2013 - 12:01:15 PM

भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस में शुक्रवार को यात्री और कुलियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान रेल पुलिस ने बीच-बचाव कराकर दोनों पक्ष के लोगों को थाने लाया।
भागलपुर के मुजफ्फरपुर जा रहे एक यात्री ने समान ढोने के लिए एक कुली किया। यात्री ने शराब पी रखी थी। रास्ते में उसने कुली से एक सीट देने को भी कहा। समान ट्रेन में चढ़ाने के बाद कुली ने जब यात्री से भाड़ा की मांग की तो यात्री ने पीट देने की बात कही। इसको लेकर दोनों के बीच बकझक होने लगी। इस दौरान यात्री ने कुली के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद भारी संख्या में कुली जमा हो गए और यात्री की जमकर धुनाई शुरू कर दी। घटना को देखते हुए रेल पुलिस के दो जवान वहां पहुंचे और यात्री को बचाते हुए थाने लाया। थाने पर भी भारी संख्या में कुली पहुंच गए थे, जिन्हें हटा दिया गया। बाद में यात्री व कुली के बीच सुलह हो गई।