Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 24, 2016 - 12:36:09 PM


Title - जबलपुर जोनी में ट्रेनें 100 की रफ़्तार भी बमुश्किल हैं छूती
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 24, 2016 - 12:36:09 PM

जहाँ देश में 150 किमी प्रति घण्टे के साथ ट्रेन के संचालन की बात हो रही है, वहीँ देश में कुछ रेल जोन ऐसे भी हैं जो पुरानी गति सीमा छोड़ना नहीं चाहते; शायद "दुर्घटना से देर भली" का मुहावरा उन्होंने कुछ ज्यादा ही संजीदगी से ले लिया है| पश्चिम मध्य रेल का जबलपुर जोन उसी में से एक है जहाँ ट्रेनें 100 की रफ़्तार भी बमुश्किल पकड़ती हैं|
पष्चिम मध्य रेल में एक मात्र रेल मंडल कोटा ही है जहाँ से ट्रेनें 130  किमी की रफ़्तार से चलाई जाती हैं| ध्यान देने वाली बात यी है की रेल मुख्यालय जबलपुर में होने के बावजूद भी ट्रेनों की गति नहीं बढ़ पा रही है|
मालखेड़ी - कटनी, रेव - स्तन, और सिंगरौली - कटनी में अधिकतम गति सीमा 100  पर ही अटकी है, कारण पचास से भी अधिक कॉशन आर्डर जिनमे से कुछ स्थाई हैं पर कुछ बदलते रहते हैं जिसकारण ट्रेनें १०० की गति भी नहीं चल पाती |
जबलपुर - इटारसी और जबलपुर - मानिकपुर में भी अधिकतम गति सीमा 110  किमी प्रति घण्टा है पर वोभी सिर्फ कागजों पर है| असलियत में ट्रेनों को 90 किमी की गति से ज्यादा नहीं चलाया जाता | 
भोपाल डिवीज़न में आने वाले भोपाल - बीना खंड पर ट्रेनें 120 किमी की रफ़्तार से चल सकती हैं वहीँ इटारसी - भोपाल खंड में हाल भी रफ़्तार बढाकर 110  की गयी हैं|

-HINDI-