Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 30, 2013 - 12:00:46 PM


Title - जम्मू में पांच नई ट्रेनें चलेंगी
Posted by : nikhilndls on Jun 30, 2013 - 12:00:46 PM

जम्मू। भारतीय रेलवे ने एक जुलाई से जम्मू तवी से पांच नई ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें किस तारीख से चलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। इन ट्रेनों में कालका-कटड़ा ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। कटड़ा से बुधवार और शनिवार तथा कालका से मंगलवार और शुक्रवार को ट्रेन चलेगी। कालका से शाम सात बजे चलकर ट्रेन कटड़ा में सुबह पौने पांच बजे पहुंचेगी जबकि कटड़ा से सुबह 7.50 से चलेगी और कालका साढ़े नौ बजे रात पहुंचेगी। कटड़ा से नई दिल्ली के लिए भी ट्रेन चलेगी जो सप्ताह में छह दिन रूट पर दौड़ेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे चलकर कटड़ा सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी। जबकि कटड़ा से सुबह 10:45 बजे चलकर रात साढ़े दस बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
भठिंडा से जम्मू तवी के बीच भी साप्ताहिक ट्रेन शुरू हो रही है। यह रेलगाड़ी वीरवार को रात 9.05 बजे चलकर सुबह सवा सात बजे और शुक्रवार को जम्मू से रात 11:25 मिनट पर चलकर सुबह 10.20 पर भठिंडा पहुंचेगी। कोटा-जम्मू तवी के लिए भी साप्ताहिक ट्रेन शुरू की गई है। जो कोटा से शनिवार दोपहर तीन बजे चलकर जम्मू में दूसरे दिन दोपहर एक बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। जम्मू से रविवार रात पौने बारह बजे चलकर कोटा में साढ़े दस बजे पहुंचेगी। दुर्ग-जम्मू तवी के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन दोबारा शुरू की गई है। जो जम्मू तवी से शुक्रवार सुबह पांच बजे चलकर दुर्ग में शाम सात बजे पहुंचेगी और दुर्ग से बुधवार सुबह नौ बजे चलकर जम्मू में रात 9:10 मिनट पर पहुंचेगी। इसके अलावा जम्मू तवी-बरौनी एक्सप्रेस का भी विस्तार किया गया। ट्रेन अब भागलपुर तक जाएगी। इसके समय और दिन मेें कोई बदलाव नहीं किया गया है।