Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 26, 2013 - 11:57:07 AM


Title - जम्मू रेलवे में सुविधाओं की कमी
Posted by : nikhilndls on Aug 26, 2013 - 11:57:07 AM

देश के व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल जम्मू रेलवे स्टेशन पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर उपजीत सिंह के अलावा डिवीजनल ट्रैफिक मैनेजर, स्टेशन मास्टर जम्मू रेलवे स्टेशन अश्विनी कुमार, जेआरयूसीसी के सदस्य गंभीर सिंहचाढ़क के अलावा डीआरयूसीसी के सदस्य गुरनाम सिंह मौजूद थे।
गंभीर सिंह चाढ़क व गुरनाम सिंह ने स्टेशन पर और बेहतरी लाने के लिए अपने छह सूत्रीय प्रस्ताव बैठक में मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखे। इसमें स्टेशन की सफाई के अलावा प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने, नए बुकिंग काउंटर खोलने, रेलवे स्टेशन में लगे स्टालों पर रेट लिस्ट सुनिश्चित करने के सुझाव शामिल थे।
इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सोमवार को चेयरमैन नॉर्दर्न रेलवे स्टेशन के साथ होने वाली बैठक में यह सुझाव उनके समक्ष रखे जाएंगे और उन पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा।