Indian Railways News => Topic started by irmafia on May 15, 2013 - 03:00:36 AM


Title - जयगुरुदेव मेला पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर बरेली जंक्शन से स्पेशल ट्रेन
Posted by : irmafia on May 15, 2013 - 03:00:36 AM

बरेली : जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के तत्वावधान में जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित वार्षिक भंडारा के लिए इज्जतनगर मंडल कासगंज-मथुरा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। 05317 अप मेला स्पेशल कासगंज जंक्शन से रात 10.30 बजे चलकर रात 1.20 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन 16 से 21 मई तक किया जाएगा। वापसी में 05318 मेला स्पेशल मथुरा जंक्शन से रात 1.50 बजे चलकर सुबह 4.15 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। इस गाड़ी का संचालन 17 से 22 मई तक किया जाएगा। उत्तर रेलवे ने ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में जायरीन की सुविधा के लिए बरेली जंक्शन से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। स्पेशल गाड़ी संख्या 09632 बुधवार को सुबह 5.30 बजे अजमेर से चलकर शाम 5.50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 09631 बरेली से रात नौ बजे चलकर, 10.25 बजे मुरादाबाद, रात 1.30 बजे दिल्ली होते हुए सुबह 9.40 बजे अजमेर पहुंचेगी। दूसरी स्पेशल गाड़ी बुधवार को ही बरेली से अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। 04316 सुबह 10.45 बजे चलकर दोपहर 12.30 बजे चंदौसी, 3.35 बजे अलीगढ़ और शाम 6.10 बजे आगरा, रात 12.05 बजे कोटा, बृहस्पतिवार सुबह 4.25 बजे रतलाम, 8.35 बजे बड़ोदरा सिटी होते हुए सुबह 11 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।