Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 12, 2013 - 21:01:47 PM


Title - जरा सी बात पर हो गए जमकर दो-दो हाथ, इधर मौत से बाल-बाल बचा बच्चा!
Posted by : eabhi200k on Jun 12, 2013 - 21:01:47 PM

रेलवे स्टेशन पर शान-ए-पंजाब ट्रेन में चढऩे के दौरान दो लोग जरा सी कहा-सुनी के बाद आपस में भिड़ गए। एक को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली जाना था, जबकि दूसरे महाशय को लुधियाना स्टेशन में ही उतरना था।

दोनों ही लोगों को जरा सी बात इतनी नगवार गुजरी, कि इंसानियत की सारी हदें लांघ एकदूसरे से जोर आजमाइश में जुट गए। एक सज्जन तो यह भी भूल गए कि सामने वाला अपने बच्चे को गोद में लेकर कहीं जा रहा है।

इंतेहां हुई, जब बच्चा गोद से प्लेटफॉर्म पर आ गिरा और ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा। बच्चे की मां जुटी पति को बचाने में। माजरा कुछ ही मिनटों का था। बात छोटी सी थी, दोनों का मिलना भी कुछ पल का, बस आज यहां इंसानियत को शर्मिंदा होना था।