Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 16:10:01 PM


Title - जलियावालाबाघ एक्सप्रेस में पैंट्री कार न होने की वजह से भूख से परेशान रहे यात्री
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 16:10:01 PM

अमृतसर - टाटानगर जलियावाला बाघ एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कार की सुविधा नहीं है | इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाने व इसमें पैंट्रीकार की सुविधा देने की मांग आठ वर्ष से की जा रही है | ये ट्रेन सप्ताह में सोमवार व बुधवार को टाटानगर स्टेशन से रवाना होती है | 
रविवार को अपने निर्धारित समय से 14 घंटे विलम्ब से ये ट्रेन टाटानगर स्टेशन साढ़े बारह के आसपास पहुंची | ट्रेन में पैंट्रीकार नहीं होने के कारण यात्रियों को भूखे पेट ही सफर करना पड़ा | ट्रेन में सफर कर रहे छोटे छोटे बच्चों को दूध नहीं मिलने के कारण माता पिता परेशान रहे | यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में पैंट्रीकार न होना रेलवे का गैर जिम्मेदाराना रवैया है | कुछ यात्रियों ने बनारस स्टेशन से शाम के खाने की बुकिंग करवाई थी कि मुगलसराय स्टेशन में उन्हें खाना मिल जाएगा किन्तु खाना नहीं पहुंचा जिस कारण यात्रियों को रात भर भूखे रहना पड़ा | 
यात्रियों की मांग के अनुसार जलियावाला बाघ को प्रतिदिन चलाया जाये और साथ में पैंट्री कार भी लगाया जाये | रेलवे का कहना है कि यात्रियों का सुझाव इंडियन रेलवे कैटरिंग को भेज दिया गया है और बहुत जल्द इस्पे निर्णय लिया जाएगा | 

-HINDI-