Indian Railways News => Topic started by greatindian on May 22, 2013 - 21:00:55 PM


Title - जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा
Posted by : greatindian on May 22, 2013 - 21:00:55 PM

संवाददाता, हाथरस : हजारों की आमदनी देने के बावजूद जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा है। यहां न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही गर्मी से निपटने के लिए माकूल इंतजाम। इतना ही नहीं एकल खिड़की होने की वजह से टिकट लेने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिकोहाबाद के राकेश यादव यहां की सुविधाओं को लेकर दुखी हैं। कहते हैं कि टिकट खिड़की पर भीड़ के चलते टिकट नहीं ले पाया और मुरी एक्सप्रेस गाड़ी छूट गई। गांव थरौरा के श्यामवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन का इंतजार करने के लिए तपती दुपहरिया और लू को भी सहना पड़ता है, क्यों कि पैंसेजर सीट पर टिन शेड नहीं है। महरारा के सरवती देवी का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था भी होनी चाहिए। अक्सर महिलाओं के साथ बदसुलूकी होती रहती हैं। इसलिए महिला के लिए अलग लाइन होनी चाहिए।
इंसेट
आरक्षण काउंटर की मांग
रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर न होने से लोगों को आरक्षण कराने के लिए हाथरस जाना पड़ता है। ऐसे में पैसे खर्च होते हैं और समय की भी बर्बादी होती है। भाजपा नगराध्यक्ष अंशुल पंडित ने रेल मंत्री पत्र लिखा है। इसमें यहां आरक्षण काउंटर की मांग की है।
बी श्रेणी जैसी मिले सुविधा
वैसे तो यह रेलवे स्टेशन डी श्रेणी है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर स्टेशन किसी श्रेणी में नहीं आता है। एटा, हाथरस की दो तहसील जलेसर सादाबाद के लगभग 400 सौ गांव जुड़े हुए हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 से 2000 हजार यात्री यात्रा करते हैं। यहां से जो रेलवे की आमदनी होती है, उतनी आमदनी देने वाले स्टेशन पर सुविधाएं बी श्रेणी की मिलती हैं। इसे विडंबना नहीं तो और क्या कहेंगे, किसी को फूल और किसी के हाथों में शूल। जानकार भी मानते हैं कि 25 हजार से अधिक की आमदनी देने वाला स्टेशन अब तक डी श्रेणी में कैसे है?
साहब की सुनिए
स्टेशन अधीक्षक शिवचरन लाल मीणा ने कहा कि जिस श्रेणी का स्टेशन है। उसके हिसाब से सभी सुविधाएं मौजूद हैं।