Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 01, 2013 - 21:00:31 PM


Title - जल्द पूरा हो जाएगा यार्ड रिमॉडलिंग का काम
Posted by : eabhi200k on Jun 01, 2013 - 21:00:31 PM

जल्द पूरा हो जाएगा यार्ड रिमॉडलिंग का काम
जुलाई तक नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य
• अमर उजाला ब्यूूरो
गोरखपुर। जुलाई तक गोरखपुर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य पूरा हो जाने की संभावना है। इसके बाद आउटर पर ट्रेनों को खड़ी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समीक्षा बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने नान इंटरलॉकिंग का काम संरक्षा से बिना समझौता किए कम समय में पूरा करने का निर्देश दिया।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल ने ‘गोरखपुर यार्ड रिमाडलिंग’ कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पूरी गुणवत्ता के साथ नान इंटरलॉकिंग का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कार्य के दौरान रेल आवागमन कम से कम प्रभावित होे इस पर दिया जाए।
उन्होंने लखनऊ मंडल के विभागीय अधिकारियों द्वारा आपसी परामर्श एवं मुख्यालय के निर्देशन में तैयार कार्य योजना के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की तथा अनेक सुझाव दिए। साथ ही इस कार्य के दौरान गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण तथा शार्ट टर्मिनेशन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
•आउटर पर ट्रेनों के खड़े होने से मिलेगा छुटकारा
यार्ड रिमॉडलिंग के दौरान होने वाले काम
•नान इंटरलाकिंग अवधि में अप साइड की गाड़ियां प्लेटफ ार्म नंबर-4 तथा डाउन साइड की गाड़ियां प्लेटफ ार्म नंबर-6 से चलाई जाएंगी।
•नान इंटरलाकिंग अवधि में चार प्वाइंटर लगाए जाएंगे तथा 10 प्वाइंट डिसमेंटल किए जाएंगे।
•प्री-नान इंटरलाकिंग अवधि में 26 नये प्वाइंट लगाए जाएंगे तथा 14 प्वाइंट डिसमेंटल किए जाएंगे।
•कुल 56 नये प्वाइंट लगाने जाने हैं जिनमें 31 प्वाइंटर लगाए जा चुके हैं।
•अभी तक गोरखपुर यार्ड में कुल 98 प्वाइंट हैं जो नान इंटरलॉकिंग के बाद बढ़कर 137 हो जाएंगे।
यार्ड रिमॉडलिंग से होने वाले लाभ
•यार्ड रिमॉडलिंग के बाद चार अतिरिक्त रनिंग लाइनें उपलब्ध होंगी।
•तीन यात्री प्लेटफ ार्म उपलब्ध हो जाएंगे।
•नया कैब-वे प्लेटफ ार्म उपलब्ध हो जाएगा।
•प्लेटफ ार्म नंबर छह और सात में एक साथ गाड़ियां लाई जा सकेंगी।
•बेहतर रोड एप्रोच उपलब्ध होगा।
•तीसरा फ्लाईओवर फ रवरी 2014 तक बनाया जाएगा।