Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 20:44:19 PM


Title - जियारत एक्सप्रेस और इलाहबाद - जयपुर - इलाहबाद एक्सप्रेस में लगेनेगे एलएचबी कोच
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 27, 2016 - 20:44:19 PM

अजमेर - राजेंद्रनगर जियारत एक्सप्रेस जो जयपुर से होते हुए जाती और इलाहबाद - जयपुर - इलाहबाद एक्सप्रेस में जल्द ही लग सकते हैं आधुनिक तकनीक वाले एलएचबी  (लिंक हॉफमेन बुश) कोच| अभी ये दोनों ही ट्रेनें देशभर में चलने वाली बाकी ट्रेनों की तरह पुरानी तकनीक से बने सीबीसी कोच के साथ ही चलती हैं| एलएचबी कोच अभी तक कुछ चुनिन्दा ट्रेनों में ही प्रयोग में लाये जाए हैं जैसे राजधानी, शताब्दी या दुरंतो| रेलवे धीरे धीरे बाकी ट्रेनों में पुराने कोच बदलकर नए एलएचबी कोच लगा रहा है|
इन दोनों ट्रेनों के कोच बदलने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने उच्च स्तरीय प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया है और प्रस्ताव के अंतिम चरण में पहुँचते ही इन दोनों ट्रेनों में एलएचबी लगा दिए जाएंगे|
एलएचबी कोच हलके और लंबे होते हैं जिनमे ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं, इसके अलावा इनमे झटका कम लगता है और दुर्घटना की स्थिति में ये एक दुसरे के ऊपर नहीं चढ़ते|

-HINDI-