Indian Railways News => Topic started by Mafia on May 09, 2012 - 21:00:13 PM


Title - जी हां! अब जनरल टिकट पर करिए स्लीपर में सफर
Posted by : Mafia on May 09, 2012 - 21:00:13 PM

धनबाद. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। जेनरल डिब्बे में बैठने की जगह न मिले, तो उसी टिकट पर अब स्लीपर में सफर करें। इसके लिए अतिरिक्त पैसे भी नहीं देने होंगे। यह सुविधा सिर्फ दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक ही रहेगी। इन त्योहारों के समय ट्रेनों में काफी भीड़ होती है। जेनरल डिब्बों में बैठने तक की जगह नहीं मिलती। स्लीपर में वेटिंग 400 से अधिक तक पहुंच जाती है। इसे देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अपने यात्रियों को यह सुविधा देने का निर्णय लिया है। तैयारियां जारी हैं।



>दुर्गापूजा से छठ तक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने की व्यवस्था
>नहीं देने होंगे अतिरिक्त पैसे



आगे क्या
रेलवे की इस पहल से जेनरल डिब्बों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। जो यात्री स्लीपर क्लास का टिकट खरीदने के बावजूद वेटिंग में रह जाते हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ होगा। अतिरिक्त कोच लगने से उनका टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी।