Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Dec 06, 2012 - 12:00:49 PM


Title - जीएम 27 को करेंगे निरीक्षण, तैयारी शुरू
Posted by : railenquiry on Dec 06, 2012 - 12:00:49 PM

जीएम 27 को करेंगे निरीक्षण, तैयारी शुरू
जसीडीह: पूर्व रेलवे के जीएम 27 दिसंबर को आसनसोल मंडल क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों, रेल लाइनों आदि का निरीक्षण करेंगे. जीएम निरीक्षण को लेकर स्टेशनों में साफ -सफाई, रंग-रोगन, रेल लाइन, सिग्नल आदि को ठीक करने में पदाधिकारियों सहित रेल कर्मी जुट गये हैं.
आसनसोल मंडल के पीआरओ बी मुमरू ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार 27 दिसंबर को जीएम जीसी अग्रवाल आसनसोल मंडल क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे. उन्होंने कहा कि निरीक्षण किस स्टेशन से आरंभ की जायेगी. इसकी सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है.
वहीं रेल सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यात्रियों की सुविधाएं, स्टेशनों, रेल पटरी, सिगनल, कार्यालयों आदि का निरीक्षण होना है. जीएम निरीक्षण के मद्देनजर जसीडीह स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मो आदि की साफ -सफाई एवं रंग-रोगन का काम किया जा रहा है. साथ ही रेल पटरी, पुल, सिग्नल आदि को चुस्त-दुरूस्त किया जा रहा है.