| Indian Railways News => | Topic started by ConfirmTicket on Jul 11, 2013 - 09:00:04 AM |
Title - जीएम आफिस के सामने रेल कर्मियों का प्रदर्शनPosted by : ConfirmTicket on Jul 11, 2013 - 09:00:04 AM |
|
|
पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रेलकर्मियों ने प्रदर्शन किया। जीएम कार्यालय के सामने आयोजित सभा में पदाधिकारियोंने कहा कि रेल प्रशासन स्थानांतरण के जरिए कर्मचारियों में विभेद पैदा कर रहा है। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।सभा को संबोधित करते हुए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दूबे ने कहा कि प्रेस, स्टोर, कारखाना व विद्युत अभियंता कालोनी स्थित कार्मिक विभाग का विस्थापन किसी के हित में नहीं है। रेल प्रशासन कर्मचारी विरोधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करे। मांगे नहीं मानी गई तो हम सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने रेलवे प्रेस के आधुनिकीकरण की मांग करते हुए कहा कि बोर्ड के निर्देश के बाद भी स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कार्मिक यूनियन के महामंत्री रमाकांत सिंह ने कहा कि कार्मिक विभाग के विस्थापन से जहां कर्मचारियों को कठिनाई आएगी, वहीं प्रशासनिक कार्य में भी समय की बर्बादी होगी। उत्पादन भी प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि लेखा विभाग में किया गया स्थानांतरण भी नियम के खिलाफ है। यहां भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कर्मचारियों की परेशानियों को गिनाते हुए उन्होंने रेल प्रशासन से समस्याओं के शीघ्र निपटारे की मांग की। सभा को वरिष्ठ रेल कर्मचारी नेता एन.डी. शुक्ल के अलावा एएन झा, एवी पांडेय, मुकेश शर्मा, पीसी गुप्ता, कामेश्वर कुमार, वेद प्रकाश, रविंद्र खरवार, फिरोज अहमद खान, अनिल शंकर ओझा, शिवेंद्र पांडेय, नसीमुर्रहमान आदि ने संबोधित किया। अंत में यूनियन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया। |