Indian Railways News => Topic started by sushil on Aug 23, 2013 - 21:00:23 PM


Title - जीएम का आगमन, स्टेशन का हो रहा रंगरोगन । मेमों पर चल रहीं ट्रेनें
Posted by : sushil on Aug 23, 2013 - 21:00:23 PM

उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम आलोक जौहरी के 24 अगस्त के चुनार, विंध्याचल व मीरजापुर स्टेशन के निरीक्षण के मद्देनजर रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है। स्टेशन भवन की रंगाई-पोताई की जा रही है। प्लेटफार्म को साफ-सुथरा किया जा रहा है। शौचालय, प्रतीक्षालय का लुक बदल दिया गया है। ट्रैक की सफाई हो रही है।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के सहायक वाणिज्य प्रबंधक यहां पर कैंप कर रहे हैं। तैयारियों की मानीटरिंग उनके स्तर से की जा रही है। स्टेशन की व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। आरक्षण, बुकिंग, पार्सल कार्यालय की भी व्यवस्था ठीक की जा रही है। रेलवे कालोनी परिसर में साफ-सफाई की जा रही है। जगह-जगह कूड़ों को हटाया जा रहा है। जर्जर तारों को भी बदला जा रहा है। डिप्टी एसएस कार्यालय की वायरिंग ठीक की जा रही है। सुरक्षा का चौकस प्रबंध किया जा रहा है। एक नंबर प्लेटफार्म पर खराब पड़ी टच मशीन को ठीक किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर एसएस सुभाष सिंह की देखरेख में तैयारी चल रही है।
डीआरएम द्वारा 17 अगस्त को लूसा रेलवे स्टेशन पर तैनात सिग्नल मैन को निलंबित किए जाने के बाद भी वहां की टोकन सिग्नल की खराबी दूर नहीं हो पाई है। मेमो पर ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इसको लेकर रेलकर्मी परेशान रहते हैं। ट्रेनों की स्पीड भी थम गई है। इस रूट पर मूरी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का ठहराव यहां पर नहीं है। इन ट्रेनों के लिए टोकन की व्यवस्था की जाती है।