| जीएम का आगमन, स्टेशन का हो रहा रंगरोगन । मेमों पर चल रहीं ट्रेनें by sushil on 23 August, 2013 - 09:00 PM | ||
|---|---|---|
sushil | जीएम का आगमन, स्टेशन का हो रहा रंगरोगन । मेमों पर चल रहीं ट्रेनें on 23 August, 2013 - 09:00 PM | |
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के जीएम आलोक जौहरी के 24 अगस्त के चुनार, विंध्याचल व मीरजापुर स्टेशन के निरीक्षण के मद्देनजर रेल प्रशासन तैयारी में जुट गया है। स्टेशन भवन की रंगाई-पोताई की जा रही है। प्लेटफार्म को साफ-सुथरा किया जा रहा है। शौचालय, प्रतीक्षालय का लुक बदल दिया गया है। ट्रैक की सफाई हो रही है। | ||