Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 10:05:25 AM


Title - जीएम ने किया सर्वेक्षण, चार स्टेशनों पर लगेंगे नम्मा शौचालय
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 17, 2017 - 10:05:25 AM

पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने खोरड़ा रोड मंडल में चल रहे रेल विकास कार्यों का निरीक्षण किया जिसमे स्टेशन, रेलवे कॉलोनियां, पुल तथा समपार फाटकों के अलावा अन्य चल रहे कार्यों का जायजा लिया| इसके अलावा रंभा, चिलिका, कालुपड़ाघाट, पलासा, ब्रह्मपुर, सोमपेटा एवं बालू घाट स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
समस्तीपुर मंडल में आने वाले चार स्टेशनों पर नम्मा शौचालय बनाया जाएगा| ये शौचालय पर्यावरण अनुकूल होते हैं जिन्हें पावर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया के सीएसआर इनीसिएटिव्स के तहत बनाया जाएगा| इन शौचालयों को बनाने के लिए पावर ग्रिड काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड और समस्तीपुर मंडल के बीच समझौता हो गया है|
मधुबनी, सीतामढ़ी और जयमगर में एक यूनिट शौचालय बनेंगे जबकि दरभंगा में तीन|

-HINDI-