Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 11:28:27 AM


Title - जुर्माना वसूलने के लिए आधे घंटे स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 02, 2017 - 11:28:27 AM

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर रविवार को टिकट व जुर्माने को लेकर रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रुकी रही | बोगी ए - 1 में यात्रा कर रहे यात्री को ट्रेन से उतर बहार एटीएम से रूपए निकलकर जुर्माना भरना पड़ा तब जाकर ट्रेन खुली | 
बताया गया कि मोतिहारी में मिथिला एक्सप्रेस की इस बोगी में बर्द्धमान जाने को पष्चिम बंगाल निवासी संदीप कुमार तिवारी परिवार सहित चढ़े | आवंटित सीट 24  ,25  एयर 26  पर बैठे| कोच कंडक्टर ने उनसे टिकट मांगी जिसके बाद मोबाइल पर अपलोड काउंटर टिकट की कॉपी उन्होंने दिखाई जिसके बाद कंडक्टर ने उन्हें बेटिकट करार दिया और मूल कॉपी दिखने को कहा | इस पर दोनों में नोक झोंक हुई | मोतिहारी से मुजफ्फरपुर तक बहस होती रही | यात्री ने रेलमंत्री तक को ट्वीट कर कंडक्टर पर वसूली का आरोप लगाया | 
मंत्रालय से सोनपुर मंडल के अधिकारी को सूचना मिली | कण्ट्रोल ने तत्काल आरपीएफ को सूचना भेजी | इसमें जुरमाना तय किया गया | इस बीच जंक्शन पर शाम चार बजे ट्रेन पहुंची | यात्री के पास एटीएम के अलावा ज्यादा रूपए नहीं थे | 

-HINDI-