Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 22, 2013 - 02:57:22 AM


Title - जोधपुर से आज शुरू होंगी तीन नई ट्रेन, मेमू का भी होगा आगाज
Posted by : irmafia on Aug 22, 2013 - 02:57:22 AM

रेलवे बुधवार को जोधपुर से तीन नई ट्रेनों की शुरुआत करेगा। इनमें से दो की घोषणा रेल बजट में की गई थी जिन्हें फिलहाल हॉलिडे स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा। बहुप्रतीक्षित जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी शाम को पहले फेरे पर रवाना होगी। जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी बुधवार सुबह छह बजे जयपुर से चलेगी।



सुबह साढ़े दस बजे यहां पहुंचने के बाद शाम सवा छह बजे वापस जयपुर के लिए रवाना होगी। पहले दिन इस ट्रेन में सफर करने के लिए जयपुर से 164 व जोधपुर से 179 यात्रियों ने मंगलवार रात तक टिकट बुक करा लिए थे। इसी प्रकार जोधपुर-भीलड़ी के बीच डेमू  ट्रेन का संचालन भी बुधवार को शुरू होगा। यह सुबह साढ़े छह बजे रवाना होगी। इसी दिन जोधपुर व भीलड़ी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन भी शुरू होगी जो रात नौ बजे रवाना होगी।