Indian Railways News => Topic started by sushil on Sep 13, 2013 - 00:01:03 AM


Title - टिकट काउंटरों को 24 घंटे मिलेगी बिजली
Posted by : sushil on Sep 13, 2013 - 00:01:03 AM

Sultanpur

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। स्थानीय स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर व रेल आरक्षण केंद्र में लगे कंप्यूटरों ने प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थापित सर्वर रूम से नाता तोड़ लिया है। आए दिन सर्वर रूम के ट्रिप कर जाने से तंग मंडल मुख्यालय ने दोनों अनुभागों को इलेक्ट्रिक लाइन से जोड़ दिया है। इससे टिकट व आरक्षण काउंटर को 24 घंटे बिजली मिल सकेगी।
साल की शुरुआत में सुल्तानपुर जंक्शन के रेल आरक्षण केंद्र पर सिस्टम बाधा व विद्युत बाधा का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा था। मंडल मुख्यालय की स्वीकृति के बाद स्थानीय विद्युत इकाई ने बिजली आपूर्ति जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे अब आरक्षण केंद्र व जनरल टिकट काउंटरों को 24 घंटे लगातार बिजली सप्लाई मिल सकेगी।