| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Apr 24, 2013 - 00:00:03 AM |
Title - टिकट मिला, तब तक खुल गयी ट्रेनPosted by : greatindian on Apr 24, 2013 - 00:00:03 AM |
|
|
काफी मशक्कत के बाद सैयद अली को टिकट तो मिल गया, लेकिन जब टिकट हाथ में आया, तब तक ट्रेन खुल चुकी थी. वह जंकशन पर ही छूट गये. उन्हें गया अपने पिता के पास एक जरूरी काम से जाना था. यह समस्या सिर्फ एक सैयद अली की नहीं थी, बल्कि इनके जैसे कई यात्री थे, जिनके प्लेटफॉर्म तक पहुंचते-पहुंचते ट्रेन खुल चुकी थी.या फिर टिकट के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान ही ट्रेन जा चुकी थी. पटना जंकशन के अनारक्षित टिकट काउंटर से टिकट लेने के लिए यात्रियों को जंग के मैदान की तरह जूझना पड़ता है. यात्री लंबी लाइन में लग कर टिकट लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं और जब टिकट मिल जाये, तो ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर दौड़ लगानी पड़ती है. |