Indian Railways News => Topic started by messanger on Jul 03, 2013 - 18:06:29 PM


Title - टिकट वापस नहीं होने पर यात्रियों ने काटा बवाल
Posted by : messanger on Jul 03, 2013 - 18:06:29 PM

अनारक्षित टिकट को तीन घंटे के अंदर वापस कराने के नियम का यात्रियों ने विरोध किया है। मंगलवार को दरभंगा जंक्शन पर टिकट वापस नहीं करा पाने वाले यात्रियों ने बवाल भी काटा। कई यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से भेंट कर शिकायत भी की। लंबी दूरी की ट्रेन का टिकट कटाने के चक्कर में कई यात्री ट्रेन पर चढ़ नहीं पाए। ऐसे यात्रियों की संख्या अच्छी खासी थी। वापसी को लेकर भी लंबी कतार लगी थी। तीन घंटे समाप्त होने के बाद भी लाइन लगी रही। काउंटर से टिकट वापस नहीं करने पर लाइन में खड़े यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त की। वहीं एक दिन पूर्व एडवांस टिकट कटाने वालों की स्थिति और बुरी हो गई है। एक बार टिकट बन गई तो बन गई। वापस नहीं की जाएगी। बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर कर्मियों की संख्या कम है। इस स्थिति में आधा काउंटर बंद ही रहता है। इस कारण यात्रियों को टिकट देना व वापसी का कार्य प्रभावित होता है।