| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Feb 08, 2013 - 12:00:27 PM |
Title - टिकटों पर डेवलपमेंट चार्ज लेना बंद करPosted by : riteshexpert on Feb 08, 2013 - 12:00:27 PM |
|
|
रेलवे ने टिकटों पर डेवलपमेंट चार्ज लेना बंद कर दिया है। मेल, एक्सप्रेस, आरक्षित टिकटों पर यात्रियों से टिकट कटाने के दौरान यह चार्ज लिया जाता था। यह व्यवस्था 13-14 वर्षो से लागू थी। रेल मंत्री पवन बंसल द्वारा ट्रेन किराए में बढ़ोतरी करने के बाद डेवलपमेंट चार्ज को हटा दिया गया है।जानकारी के अनुसार रेलवे मेल व एक्सप्रेस के साधारण टिकटों पर दो रुपये व पैसेंजर टिकटों पर एक रुपये डेवलपमेंट चार्ज लेता था। इसी तरह पांच सौ किलोमीटर तक स्लीपर के किराए में 20 रुपये और पांच सौ किलोमीटर के बाद 40 रुपये डेवलपमेंट चार्ज के रूप में लिए जाते थे। एसी थ्री के किराए में 30 रुपये पांच सौ किलोमीटर तक और इससे अधिक पर 60 रुपये लिए जा रहे थे। एसी टू व फस्र्ट क्लास में पांच सौ किलोमीटर तक 50 रुपये व इससे अधिक पर 100 रुपये लिए जा रहे थे। गौरतलब है कि इसे नीतीश कुमार के रेल मंत्री रहने के दौरान लागू किया गया था।रेल मंत्री पवन बंसल ने डेवलपमेंट चार्ज पर रोक लगाते हुए रेल किराए में बढ़ोतरी कर दी। जहां पहले भागलपुर से दिल्ली का किराया डेवलपमेंट चार्ज के साथ 391 रुपये था, वहीं अब किराया बढ़कर 465 रुपये हो गया है। यह व्यवस्था 22 जनवरी से लागू है। रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों में न्यूनतम किराया 30 रुपये व पैसेंजर ट्रेनों में पांच रुपये कर दिया है। 60 किलोमीटर तक एक्सप्रेस व 20 किलोमीटर तक न्यूनतम किराया लिया जा रहा है। डेवलपमेंट चार्ज नहीं लिए जाने के बाद भी यात्रियों पर बोझ बढ़ा है। भागलपुर से दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि जगहों का किराया 75 से सौ रुपये तक बढ़ गया है। |