Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jun 15, 2013 - 09:30:26 AM


Title - ट्रेन के इंजन में आग
Posted by : ConfirmTicket on Jun 15, 2013 - 09:30:26 AM

दनकौर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट के चलते एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। इससे एक तरफ का रेल यातायात करीब दो घटे तक बाधित रहा। बाद में रेलकर्मियों ने आग का काबू पाया। इसके बाद ही ट्रेन दिल्ली रवाना की जा सकी। टूंडला से दिल्ली जाने वाली एक पेसेंजर ट्रेन शुक्रवार दोपहर करीब 11:50 पर जैसे ही दनकौर स्टेशन के आउटर पर पहुंची तभी उसके अगले इंजन की मोटर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ट्रेन को वहीं रोक दिया और स्टेशन पर सूचना दे दी। इसकी जानकारी लगते ही रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, सवारिया भी ट्रेन से उतरकर भागने लगीं। रेलकर्मियों ने इंजन को अलग कर सवारियों को सुरक्षित कर दिया। रेल कर्मियों ने 2 घटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दनकौर स्टेशन मास्टर ने बताया कि सवारियों को कोई क्षति नहीं पहुंची है।