Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 25, 2013 - 15:00:06 PM


Title - ट्रेन के उत्पातियों को पहचानेगी पीड़िता
Posted by : puneetmafia on Apr 25, 2013 - 15:00:06 PM

कार्यालय संवाददाता, हाथरस : मुरी एक्सप्रेस में छेड़छाड़, मारपीट और पथराव के मामले में अब पीड़िता को बुलाकर आरोपी युवकों की पहचान कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने कई लोगों को चिह्नित किया है।
गाजियाबाद के पटेलनगर के रहने वाले सिख परिवार के लोग कुछ दिन पहले जमशेदपुर (झारखंड) बैसाखी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुरी एक्सप्रेस से जा रहे थे। हाथरस जंक्शन और जलेसर रोड स्टेशन के मध्य में फौज की भर्ती से लौटते युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। युवती से छेड़छाड़ कर परिजनों से भी मारपीट की थी। साथ ही ट्रेन पर पथराव किया था। पथराव में कई कोच के शीशे टूट गए थे। इस मामले में चौकी प्रभारी मिथुन दीक्षित को निलंबित किया जा चुका है।
इस मामले की जांच सीओ जीआरपी आगरा राजकुमार गौतम कर रहे हैं और टीम के साथ सहपऊ में डेरा जमाए हुए हैं। सीओ ने युवकों की शिनाख्त के लिए पीड़ितों को बुलाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।