Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 03, 2017 - 18:17:04 PM


Title - ट्रेन के पैंट्री कार में अबसे नहीं बनेगा खाना
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 03, 2017 - 18:17:04 PM

रेलवे की नई व्यवस्था के अनुसार ट्रेनों के पैंट्री कार में अब खाना नहीं बनेगा| बेस किचन जो रेलवे स्टेशन पर स्थित रहेंगी, वहां पर खाना तैयार किया जाएगा और वही तैयार खाना यात्रियों को परोसा जाएगा| रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार पैंट्री कार में 31 जनवरी के बाद से ही गैस का उपयोग नहीं किया जाना है| गैस के उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है; ऐसे में पैंट्री कारों में खाना नहीं बन सकेगा| 
इसके साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद यात्रियों को यात्रा के समय स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करने की तैयारी हो रही है| स्टेशन पर बनने वाला खाना ही यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा हालांकि ये योजना कबसे शुरू की जाएगी इसकी पुष्टी नहीं हुई है| 
जन आधार केंद्र आईआरसीटीसी के अधीन रहेंगी जहाँ से गर्म खाना लाकर सीधे हॉट केस में रखा जाएगा| इस व्यवस्था में शिकायत मिलने पर इंस्पेक्शन भी आसानी से किया जा सकेगा| रेलवे के प्रमुख छोटे बड़े स्टेशनों पर चलने वाले सभी जन आहार केंद्र आईआरसीटीसी के अधीन रहेंगे| स्टेशनों पर बने फ़ूड प्लाजा और रेस्टोरेंट को इस निर्णय से अलग रखा गया है|
-HINDI-