Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 18:26:55 PM


Title - ट्रेन के पैंट्रीकार होने जा रहे कैशलेस
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 07, 2017 - 18:26:55 PM

रेलवे ट्रेनों के पैंट्रीकार में कैशलेस सुविधा देने जा रहा है| अगले महीने से पैंट्रीकार में स्वइपिंनग मशीन लगाई जाएंगी| इस सुविधा के बाद यात्रियों की ये शिकायत तो दूर हो जाएगी की उनसे किसी खाद्य पादार्थ का ज्यादा पैसा वसूला गया| ट्रेन में वेंडर के मशीन न रखने पर पांच हजार रुपए के जुर्माने या निविदा निरस्त होने का प्रावधान भी रखा गया है|
रेलवे अपने द्वारा दी गयी लगभग हर सुविधा को कैशलेस बनाने जा रहा है जिससे यात्रियों को हर जगह खुले पैसे देने का सिरदर्द भी ख़तम हो जाएगा| पष्चिम रेलवे ये सुविधा सबसे पहले दे सकता है जिसमे मंडल से चलने वाली सभी ट्रेनें जिनमे पैंट्री कार लगता है, उनमे ये सुविधा दी जाएगी | यात्रियों की एक शिकायत भी अक्सर रहती है की उनसे ज्यादा पैसा वसूला जाता है जो कैशलेस सुविधा से दूर हो जाएगी|
पहले मंडल से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ये सुविधा दी जाएगी फिर इसे सभी ट्रेनों में कर दिया जाएगा|