| ट्रेन के विलंब से पहुंचने पर यात्रियों ने किया हंगामा by greatindian on 29 June, 2013 - 09:30 AM | ||
|---|---|---|
greatindian | ट्रेन के विलंब से पहुंचने पर यात्रियों ने किया हंगामा on 29 June, 2013 - 09:30 AM | |
वर्द्धमान से आसनसोल मेमू सवारी गाड़ी 63509 अप के आसनसोल लेट पहुंचने तथा बीच रास्ते में सवारी गाड़ी रोककर हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस अप को पास कराने के विरोध में शुक्रवार को यात्रियों ने आसनसोल पूछताछ केन्द्र में हंगामा किया। बाद में जीआरपी तथा आरपीएफ ने यात्रियों को समझाकर मामला शांत किया। इस दौरान सीआइटी बीएन घोष ने यात्रियों से शिकायत पुस्तिका में शिकायत लिखवायी। यात्रियों का आरोप था कि वर्द्धमान सवारी गाड़ी को खड़ी कराकर मेन लाइन से ट्रेन पास करायी जाती है। बताया जाता है कि मेमू सवारी गाड़ी सुबह आसनसोल 9.15 के बजाय 9.45 मिनट पर आसनसोल पहुंची। जिससे यात्रियों की आसनसोल से झाझा जानेवाली ट्रेन छूट गई। हालांकि शुक्रवार की सुबह आसनसोल-झाझा सवारी गाड़ी सुबह 9.35 मिनट के बजाय सुबह 8.38 में ही खुल गयी। ट्रेन नहीं मिलने से डेली पैसेंजर आक्रोशित होकर पहले स्टेशन मैनेजर के कक्ष में गए। वहां पर किसी को न पाकर वे पूछताछ केन्द्र में पहुंचे और हंगामा किया। यात्रियों ने कहा कि वर्द्धमान से आसनसोल आनेवाली सवारी गाड़ी प्रतिदिन लेट पहुंचती है। जिससे झाझा लोकल तथा आद्रा की ओर जानेवाली ट्रेन नहीं मिल पाती है। इस बारे में पीआरओ बी मुर्मू के छुट्टी में रहने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पाया। | ||