Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on May 05, 2013 - 15:00:21 PM


Title - ट्रेन में एमबीबीएस की छात्रा संग छेड़खानी के बाद यूं हुई मनचले की धुनाई
Posted by : puneetmafia on May 05, 2013 - 15:00:21 PM

रेल का सफर महिलाओं के लिए एक बार फिर से दहशत का सबब बनाता जा रहा है। ताजा मामला नयी दिल्ली से पूरी जा रही पुरुषोत्तम  एक्सप्रेस का है। इसमें ट्रेन के कोच संख्या बी-1 में यात्रा कर रही मेडिकल की एक छात्रा और युवती के साथ उसी बोगी में यात्रा कर रहे युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। घटना शनिवार की देर रात अलीगढ और कानपुर स्टेशन के बीच की है।