Indian Railways News => Topic started by railenquiry on May 16, 2013 - 12:00:26 PM


Title - ट्रेन में चढ़ने-उतरने को लेकर भिड़े यात्री
Posted by : railenquiry on May 16, 2013 - 12:00:26 PM

पीलीभीत : रेलवे जंक्शन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्रियों में झगड़ा हो गया। यात्रियों में मारपीट देख स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। किसी तरह अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
बरेली-मैलानी पैसेंजर ट्रेन संख्या 52213 अपने निर्धारित समय 8:45 पर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने वाले मुसाफिरों की भीड़ अधिक थी। लिहाजा ट्रेन रुकते ही विंडो तक से यात्री ट्रेन में चढ़ने लगे। स्टेशन पर उतरने वाले यात्री उतर भी नहीं पाए की गेट सेभी यात्रियों ने चढ़ना शुरू कर दिया। जिस पर यात्रियों में विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक आ पहुंची। यात्रियों में मारपीट देख डिब्बे के पास भीड़ जमा हो गई। मामले को बढ़ता देख यात्रियों ने झगड़ा कर रहे यात्रियों को समझा बुझा कर झगड़े को शांत किया।