Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 04, 2013 - 21:00:05 PM


Title - ट्रेन रूपी मौत को सामने देख बीच पुल पर तीनों ने लगा दी दौड़,
Posted by : riteshexpert on Aug 04, 2013 - 21:00:05 PM

इंदौर. लगातार ट्रेन हादसे सुनने में आते हैं। कभी कोई जानबूझकर ट्रेन के सामने आ गया तो किसी की किस्मत ने साथ नहीं दिया। एक ऐसा ही हादसा और होते-होते बच गया। शुक्र है कि पुल पर लगे लोहे के जंगलों में तीनों सकुशल पहुंच गए। वरना मालगाड़ी की जगह अगर कोई सुपरफास्ट ट्रेन होती तो न जाने क्या स्थिति होती।


चंबल पर सड़क पर ब्रिज होने के बाद भी कुछ लोग शार्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। फोटो जर्नलिस्ट प्रदीप व्यास के कैमरे में कैद हुई इन तस्वीरों में साफ दिखाई देता है कि सामने से आ रही ट्रेन को आता देखकर किस तरह तीनों व्यक्ति जिंदगी के लिए दौड़ लगा रहे हैं। गोल घेर में खड़े तीनों ट्रेन को जाते हुए यही सोच रहे होंगे कि आज तो जान बच गई। कुछ हो जाता तो घरवालों का क्या होता..? तीनों लापरवाह ट्रेन के गुजर जाने के बाद लौटी राहत की सांस के साथ गलती नहीं दोहराने का सबक लेते हुए गंतव्य की ओर चले गए।