Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 24, 2013 - 00:00:44 AM


Title - ट्रेन से उतरते ही मिलेगा आराम और भोजन भी 10586937
Posted by : railenquiry on Jul 24, 2013 - 00:00:44 AM

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें 24 घंटे लजीज व्यंजन और आराम मिलेगा। भागकर शहर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की हरी झंडी के बाद स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर बनने वाले 'फूड प्लाजा' का नक्शा लगभग बनकर तैयार हो चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों को अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेन पकड़ने के चक्कर में वे घंटों स्टेशन पर ही गुजार देते हैं। न आराम मिल पाता है और न कायदे का नाश्ता-भोजन। हालांकि, स्टेशन पर जन आहार है। जनता खाना भी है। लेकिन वेंडरों की मनमानी से यात्री संतुष्ट नहीं हो पाते। ऐसे में उन्हें भोजन और आराम के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। जहां, उनकी जेब ढीली हो जाती है। अब, ऐसा नहीं होगा। उन्हें स्टेशन परिसर में ही दोना मिल जाएगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लगते ही पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दो कदम आगे बढ़ा दिया है। फूड प्लाजा का नक्शा भी बनकर तैयार कर लिया है। नक्शे को भी बोर्ड तक पहुंचा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार स्टेशन परिसर में 5000 फीट जगह खाली है। अपूर्वा पर 1500 स्क्वायर फीट में फूड प्लाजा बनकर तैयार होगा। प्लाजा में लजीज व्यंजन मिलेगा। पास ही एक्जीक्यूटिव लाउंज भी होगा। जहां नहाने से लेकर आराम करने व सोने की भी व्यवस्था होगी।