Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 28, 2013 - 21:00:42 PM


Title - ट्रेन हादसे की पटकथा लिख रहा था ट्रैकमैन 10601394
Posted by : irmafia on Jul 28, 2013 - 21:00:42 PM

अलीगढ़ : रेलकर्मी न केवल रेलवे का सामान चुरा रहा था वरन एक ऐसे हादसे की पटकथा लिख रहा था जिसमें कई जानें जा सकती थीं। शुक्र है, समय रहते सुरक्षा में सेंध लगाने वाले रेलवे ट्रैक मैन को दबोच लिया गया। शनिवार तड़के आरपीएफ ने नगला पटवारी में उसे कबाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को रेलवे अफसर हैरान रह गए जब उन्हें महरावल-अलीगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक को जोड़ने वाली जोगल प्लेट चोरी होने की सूचना मिली। वहां आरपीएफ पहुंची तो छह जोगल प्लेट गायब मिलीं। वहां तुरंत दूसरी जोगल प्लेटें लगवायी गई।
आरपीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार महरावल में गश्त करते जवान को एक व्यक्ति ने अपना नाम राजेंद्र बताया जबकि इस नाम का कोई रेलवे कर्मचारी वहां नहीं है। शनिवार तड़के आरपीएफ एसआई हीराचंद्र मीणा और हेड कांस्टेबल परमाल सिंह ने नगला पटवारी के साबिद अली को पकड़ लिया, उसकी नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से ट्रैक मैन के पद पर हुई है। उसकी निशानदेही पर नगला पटवारी में छापा मारकर कबाड़ी अमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया और जोगल प्लेट बरामद की गई।
जोगल प्लेट है अहम
अधिकारियों का कहना है कि जोगल प्लेटों से ही दो लाइनों को जोड़ा जाता है। अगर ये प्लेट न हो तो रेलवे लाइन खुल सकती है जिससे वहां ट्रेन पलटने की आशंका हो जाती है।
दो लाइनों को जोड़ने के लिए अब बैल्डिंग की जाती है। अल्ट्रा सोनिक मशीन ट्रैक पर बाल बराबर दरार को पहचाने का काम करती है। दरार होने पर उस हिस्से को जोगल प्लेट से कस दिया जाता है। महरावल में भी इन्हीं प्लेटों से उस हिस्से को जोड़ा गया था।