Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 13, 2013 - 06:00:32 AM


Title - ट्रेनाें में श्रद्धालुआें की उमड़ी भीड़, कई ने यात्रा रद्द की
Posted by : nikhilndls on Feb 13, 2013 - 06:00:32 AM

महोबा। महाकुंभ स्नान के चलते अब श्रद्धालुआें का रेला ट्रेनाें में ऊपर नीचे चढ़कर लौट रहा है। श्रद्धालुआें से ट्रेनाें के खचाखच भरे होने से तमाम यात्री अपनी यात्रा रद्द कर वापस घर लौट रहे हैं।
इलाहाबाद में महाकुंभ में दूसरे शाही स्नान के बाद श्रद्धालुआें की भीड़ अब तेजी से लौट रही है। हालत यह है कि इलाहाबाद से झांसी चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियाें में यात्रियाें को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है। ट्रेन के अंदर और ट्रेन के ऊपर यात्रियाें को बैठा देख महोबा, कबरई से हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी जाने वाले यात्री यात्रा रद्द करने को मजबूर हैं। वहीं कुछ मजबूरीवश जाने वाले यात्री भी श्रद्धालुआें के रेले में भीड़ के बीच घुसकर यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को महोबा से झांसी जाने के लिए पवन कुमार त्रिपाठी, ब्रजेश अग्रवाल, इसराइल अंसारी, अवनीश बुधौलिया, अब्दुल जब्बार, प्रमोद कुमार अपने परिवार के साथ रेलवे स्टेशन महोबा में पहुंच गए लेकिन ट्रेन के आने पर उसमें ऊपर-नीचे श्रद्धालुआें की भीड़ देखकर महिलाआें ने जाने से मना कर दिया जिससे पुरुषाें को भी अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। रेलवे स्टेशन महोबा में सोमवार को भारी भीड़ जमा रही।