Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 20, 2013 - 12:01:38 PM


Title - ट्रेनें लेट, सैकड़ों लोगों ने रद कराए टिकट 10492413
Posted by : puneetmafia on Jun 20, 2013 - 12:01:38 PM

इलाहाबाद : उत्तर भारत एवं उत्तराखंड में बारिश के कहर का असर ट्रेनों के परिचालन पर भी दिखाई पड़ने लगा है। लखनऊ-अंबाला रूट बाधित होने के कारण इधर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को दिल्ली होकर भेजा जा रहा है। इससे अंबाला-लखनऊ रूट ही नहीं दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें भी कई-कई घंटे लेट हो गई हैं। इसके चलते इलाहाबाद में सैकड़ों लोगों ने अपने आरक्षित टिकटों को रद करा दिया।

उत्तराखंड समेत दिल्ली-हिमाचल में बारिश का असर ट्रेनों पर दिखाई पड़ने लगा है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लखनऊ-अंबाला रूट पर कई स्थानों पर ट्रैक में पानी भर गया है। इसके चलते इस रूट की ट्रेनों को दिल्ली को होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। इस कारण पहले से व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों को भीड़ बढ़ गई। इससे इस रूट पर चलने वाले ट्रेनें भी पिटने लगी हैं। इनमें प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। अधिकतर ट्रेनें दो से छह घंटे विलंब से इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंच रही हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण सैकड़ों लोगों ने अपने आरक्षण रद कराए। बुधवार को ही इलाहाबाद जंक्शन समेत अन्य आरक्षण बुकिंग केंद्रों से 600 टिकट रद कराए गए। इनमें जंक्शन से 175, प्रयाग से 150, इलाहाबाद सिटी से 210 एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय काउंटर से 80 टिकट शामिल हैं।

विलंबित ट्रेनों में मगध, गरीब रथ, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, झारखंड एक्सप्रेस, तूफान, मुरी, कालका, नार्थ ईस्ट, सीमांचल आदि शामिल हैं। उधर चंडीगढ़ से इलाहाबाद आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 12 घंटे विलंब इस इलाहाबाद पहुंची तो संगम एक्सप्रेस भी चार घंटे देरी से आई। इसके कारण दोनों ट्रेनों को पुट बैक करना पड़ा है। संगम एक्सप्रेस तो सवा सात बजे रवाना हो गई जबकि ऊंचाहार एक्सप्रेस के रवाना होने के लिए रैक का इंतजार किया जा रहा है। वैसे अधिकारिक तौर पर उसे सुबह पौने पांच बजे रवाना किया जाएगा।