| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on May 22, 2013 - 15:01:03 PM |
Title - ट्रेनें हुई सुचारु, रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था चरमराईPosted by : puneetmafia on May 22, 2013 - 15:01:03 PM |
|
|
किसान आंदोलन के तीन दिन बाद रेल यातायात सुचारू हुआ तो अब सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के एक ठेकेदार ने हड़ताल कर दी है। इससे दिनभर सफाई व्यवस्था ठप रही। हालांकि रेल अधिकारियों ने दूसरे ठेकेदार से काम करवा कर स्थिति थोड़ी संभालने की कोशिश की, मगर सही ढंग से सफाई नहीं हो पाई। सिटी रेलवे स्टेशन पर मेहनताना तथा दूसरी सुविधाओं को लेकर ठेकेदार के कारिंदों ने काम छोड़ दिया। बाद दोपहर दूसरे ठेकेदार के कारिंदों को लेकर रेल अधिकारियों ने स्टेशन की सफाई करवाई। इस संबंध में रेलवे के सीएचआई दुर्गा प्रसाद मीना का कहना है कि ठेकेदार के कारिंदों ने सफाई से मना कर दिया है। ठेकेदार का अभी साल भर का ठेका बाकी है। बावजूद इसके सफाई में कोताही बरतने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। |