| ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने से भगदड़ by railgenie on 04 June, 2013 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railgenie | ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने से भगदड़ on 04 June, 2013 - 12:00 PM | |
प्रतापगढ़। जंक्शन पर सूचनाओं के प्रसारण में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। इसके चलते आए दिन यात्रियों में भगदड़ मचती है। जल्दी के चक्कर में लोग महिलाओं, बच्चों और समान समेत पुल के बजाय पटरी फांदने लगते हैं और गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सोमवार को भी यही हुआ। नीलांचल और पंजाब मेल के प्लेटफार्म उद्घोषणा के बावजूद दूसरे प्लेटफार्मों पर पहुंच गईं जिससे भगदड़ मच गई। | ||