Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Jul 09, 2013 - 15:01:47 PM


Title - ट्रेनों पर परीक्षार्थियों का कब्जा
Posted by : ConfirmTicket on Jul 09, 2013 - 15:01:47 PM

डाक सहायक के परीक्षार्थियों ने रविवार को जंक्शन पर कई ट्रेनों पर कब्जा कर लिया। इससे आरक्षित कराए यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक, आज हजारों परीक्षार्थी डाक सहायक की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा खत्म होने के बाद अचानक जंक्शन पर उनकी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही जंक्शन पर पवन, स्वतंत्रता सेनानी, ग्वालियर मेल, वैशाली एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस आदि गाड़ियां पहुंची, वैसे उनलोगों ने साधारण से लेकर एसी बोगियों में घुस गए और सीटों पर कब्जा जमा लिया। बोगियों में अत्यधिक भीड़ होने से दर्जन भर आरक्षित यात्री चढ़ नहीं पाए। सीट को लेकर परीक्षार्थियों व यात्रियों में कई बार नोकझोंक भी हुई।

परीक्षार्थियों ने किया हंगामा :

पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की सूचना नहीं मिलने पर परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। कुछ देर के लिए रेल कर्मी काउंटर छोड़ भाग खड़े हुए। वहीं यूटीएस काउंटर पर टिकट कटाने के लिए भी मारामारी रही।