Indian Railways News => Topic started by railgenie on Mar 30, 2013 - 15:00:23 PM


Title - ट्रैक की सुरक्षा से खिलवाड़, पेट्रोलिंग नहीं
Posted by : railgenie on Mar 30, 2013 - 15:00:23 PM

मीरजापुर : इलाहाबाद-मुगलसराय रेल प्रखंड सबसे व्यस्त रेल रूट है। इस पर चौबीस घटे में अप और डाउन में लगभग तीन सौ से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। जिस रूट पर दर्जनभर से अधिक राजधानियां गुजरती हों उस ट्रैक की सुरक्षा में नियमों की अनदेखी की जा रही है। ट्रैक पर रात में पेट्रोलिंगनहीं हो रही है। दिन में तो छुट्टा पशु विचरण करते हैं। चार माह पहले स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ नटवा पुल के समीप अपलाइन में एक मवेशी के टकराने से नंदन-कानन एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस दौरान मंडल रेल प्रबंधक हरेंद्र राव ने ट्रैक पर विचरण करने वाले मवेशियों को पकड़कर उन्हें बाड़ा हाउस में डालने का निर्देश दिया था। उन्होंने पशुपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा था।
विंध्याचल से लेकर मीरजापुर तक का इलाका काफी संवेदनशील माना गया है। इस रूट पर सघन पेट्रोलिंग का भी आदेश दिया गया है। इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। जबकि इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस भी गुजरती हैं। कमोवेश यही स्थिति चुनार-जीवनाथपुर, चुनार-चोपन रेल प्रखंड की है। यहां पर भी कई बार नक्सली घटनाएं घट चुकी हैं। चोपनके अगोरी के समीप पेंडाल क्लिप खोल दिया गया था इस घटना से भी रेल सुरक्षा तंत्र सबक नहीं ले रहा है। उधर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक एसके वर्मा का कहना है कि टै्रक पर नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान यदि पशुपालक पाएगए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।