Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 04, 2013 - 18:00:40 PM


Title - ट्रैक पार करते समय चल पड़ी मालगाड़ी
Posted by : nikhilndls on May 04, 2013 - 18:00:40 PM

प्रतापगढ़ : जंक्शन पर आधी रात अचानक मालगाड़ी के चल पड़ने से ट्रैक पार कर रहे यात्री हड़बड़ा गए। आगे निकलने के प्रयास में कई यात्री ट्रैक पर गिरकर घायल भी हुए। गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई।

गुरुवार को जंक्शन पर पटरे का ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने के चलते बंद कर दिया गया था। दूसरे नंबर के आधे प्लेटफार्म पर लाइट भी नहीं जल रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर मालगाड़ी आकर खड़ी हो गई। बताते हैं कि करीब पौने बारह बजे प्लेटफार्म नं तीन पर इंटरसिटी आई। ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को यह नहीं समझ में आ रहा था कि वे जाएं तो किधर से। लोग मालगाड़ी पर चढ़कर या फिर उसके आगे से ट्रैक पार करने लगे। इतने में मालगाड़ी चल पड़ी। ट्रेन के रेंगते ही ट्रैक पार कर रहे यात्री हड़बड़ा गए। यह देख कई यात्री ट्रेन रोकने के लिए चीख पड़े। इस दौरान हड़बड़ाहट में कई यात्री ट्रैक पर गिरकर चोटिल हो गए। हालांकि लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रुक गई।