Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Apr 21, 2013 - 18:00:02 PM


Title - डबल डेकर में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर गलत सूचना
Posted by : puneetmafia on Apr 21, 2013 - 18:00:02 PM

Matrix News | Apr 21, 2013, 06:46AM IST
नगर संवाददाता . जयपुर
जयपुर-दिल्ली डबल डेकर एसी ट्रेन में इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर गलत जानकारियां दी जा रही हैं। इससे यात्री भ्रमित हो रहे हैं। बोर्ड पर दर्शाई जाने वाली जानकारी इतनी \'यादा गलती रहती है कि ट्रेन चलने की दिशा ही उल्टी दर्शा दी जाती है। अगर डिस्प्ले बोर्ड का टाइम सही माना जाए तो शनिवार सुबह ट्रेन अलवर से गुडग़ांव केवल 5 सेकंड में ही पहुंच गई।
शनिवार सुबह ट्रेन जयपुर से अलवर पहुंची तो ट्रेन के कोच नंबर सी-4-एल में डिस्प्ले बोर्ड पर अगला स्टेशन गांधीनगर बताया गया। इसकी दूरी भी 0 किमी दर्शाई गई, जबकि यह ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। अलवर स्टेशन पहुंचने पर कोच के डिस्प्ले बोर्ड पर टाइम सुबह 5 बजकर 15 मिनट 24 सेकंड दिखाया जा रहा था और जब ट्रेन गुडग़ांव पहुंची तो सुबह 5 बजकर 15 मिनट 29 सेकंड आ रहा था। ट्रेन की औसत स्पीड भी 16 किमी प्रतिघंटा बताई जा रही थी जो वास्तविक स्पीड से काफी कम थी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन का कहना है कि अलवर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव अभी शुरू किया गया है। सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।