Indian Railways News => Topic started by messanger on Jul 29, 2012 - 21:00:10 PM


Title - डाक बम का जत्था रवाना 9517765
Posted by : messanger on Jul 29, 2012 - 21:00:10 PM

सलखुआ (सहरसा), संसू : सावन की चौथे व अंतिम सोमवारी पर बुलआहाट स्थित बाबा मटेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को डाक बम का जत्था मुंगेर के छर्रापट्टी घाट से जल भरने के लिए रवाना हुए।

बोल बम एवं हर हर महादेव के उद्घोष से कोपरिया स्टेशन गूंजता रहा। दूसरी ओर डाकबम एवं कांवरियों की सेवा के लिए बोलबम सेवा संघ हरिपुर, सलखुआ गोरगामा के कार्यकत्र्ताओं ने रास्ते में जगह-जगह रोशनी व पेयजल की व्यवस्था किए हुए हैं। ज्ञात हो मुंगेर के छर्रापट्टी से कांवरियां जल लेकर मानसी से रेलवे लाइन होते हुए बदलाघाट, धमहराघाट, फेनगो कोपरिया, गोरमा ढ़ाला होते हुए बतिख्तयारपुर तक आते हैं। यहां तक कांवरियों को पत्थर पर चलना पड़ता है। बख्तियारपुर के बाद सड़क मार्ग से बाबा मटेश्वर धाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं।