| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Jul 31, 2012 - 06:19:38 AM |
Title - डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने किया बटाला रेलवे स्टेशन का निरीक्षणPosted by : greatindian on Jul 31, 2012 - 06:19:38 AM |
|
|
बटाला । रेलवे मंडल फिरोजपुर के डिविजनल रेलवे मैनेजर एनके अग्रवाल ने बटाला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन के अधिकारियों की कार्यप्रणाली और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को आने वाली असुविधाओं के संबंध में अमृतसर-बटाला-पठानकोट रेल यात्री वैलफेयर एसोसिएशन और सहारा क्लब ने डीआरएम को ज्ञापन सौंप कर यात्रियों को आने वाली असुविधाओं की जानकारी दी। एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गोयल और महासचिव अतुल कपूर ने बताया कि अमृतसर-पठानकोट सैक्शन पर रेलगाडिय़ों की आवाजाही में भारी अंतराल रखा गया है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस सैक्शन पर गाडिय़ों की आवाजाही में अंतराल कम किया जाए, अमृतसर से सायं 5.35 पर पठानकोट जाने वाली गाड़ी क्रासिंग के लिए जयंतीपुर स्टेशन पर हर रोज पौना घंटा खड़ी कर दी जाती है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन का समय रात साढ़े आठ बजे तक किया जाए और सामान्य टिकटों के लिए दो खिड़कियां खोली जाएं। इस सैक्शन को डबल किया जाए, रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, पूछताछ केंद्र, प्रतीक्षालय, पार्किंग, शौचालय और कैंटीन आदि की मूलभूत सुविधाएं दी जाएं। डीआरएम ने विश्वास दिलाया कि वह यह मांगें उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाकर इनका यथसंभव समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर एसएस सिद्धु सहायक ट्रेफिक मैनेजर अमृतसर,कर्ण सिंह सीनियर डिवीजनल आप्रेशन मैनेजर, एमएम ङ्क्षसह सीनियर डिवीजनल कमिर्शियल मैनेजर, स्टेशन सुपरवाईजर किशनचंद, स्टेशन मास्टर अंग्रेज सिंह, चंद्रमोहन अग्रवाल, आरपीएफ चौकी इंचार्ज एसआई जसपाल सिंह, जीआरपी चौकी इंचार्ज खुशवंत सिंह और रिजर्वेशन प्रभारी अमरनाथ आदि उपस्थित थे। |