Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 30, 2013 - 12:00:03 PM


Title - डीआरएम ने किया जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Posted by : messanger on Aug 30, 2013 - 12:00:03 PM

जोगबनी स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने का कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर जीएम मालेगांव को भेजा जाएगा तथा वहां से स्वीकृति आते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 2014 तक जोगबनी माडल स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।
उपरोक्त बातें मंडल रेल प्रबंधक कटिहार अरूण कुमार शर्मा ने जोगबनी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से कही। रेल मार्ग से जोगबनी पहुंचे डीआरएम श्री शर्मा ने प्लेटफार्म संख्या दो से पश्चिम नया प्लेटफार्म बनाने एवं रेल लाइन बिछाने को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्लेटफार्म के बढ़ने से इस रूट में नई रेल गाड़ियों के आने की संभावना बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जोगबनी स्टेशन एक मॉडल स्टेशन होगा। इसके बाद डीआरएम ने रनिंग रूम आरक्षण केंद्र तथा मालयार्ड का निरीक्षण किया तथा रेलवे से मालवाहक ट्रक के निकासी द्वार का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
मौके पर डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम अंशू पांडेय, डीसीएम बीबीगुप्ता, मनोज कुमार, चंद्रिका प्रसाद, जितेन्द्र सिंह, बीके ठाकुर, जीवछ मेहता, पवन यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।