| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Apr 23, 2013 - 09:00:31 AM |
Title - डेड इंड से टकराई स्टील एक्सप्रेस, छह बोगियां क्षतिग्रस्तPosted by : eabhi200k on Apr 23, 2013 - 09:00:31 AM |
|
|
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित वाशिंग लाइन में रविवार की रात शंटिंग करने के दौरान टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस बोगियां डेड इंड से टकरा गई। इससे ट्रेन की छह बोगियां इंटरलॉक (एक-दूसरे में फंस) हो गई। घटना रात के करीब 12 बजे हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के परिचालन व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर मशक्कत के बाद दो बोगियों को ठीक किया जा सका। चार अन्य बोगियों को सुबह सात बजे तक ठीक नहीं किया जा सका था। सुबह सवा छह बजे हावड़ा के लिए रवाना होने वाली स्टील एक्सप्रेस के लिए बोगियों का इंतजाम में अफसर लगे रहे। इस ट्रेन में केवल सिटिंग वाली बोगियां लगती हैं। अंतत: टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस की बोगियों को स्टील में जोड़कर व्यवस्था की गई। इसके बाद करीब 45 मिनट विलंब से सात बजे स्टील एक्सप्रेस को हावड़ा के लिए रवाना किया गया। फिर भी ट्रेन में एक बोगी कम रही। उधर टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस में कम संख्या मेँ बोगियां लगने से इस ट्रेन के यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। उन्हें समझा-बुझा कर ट्रेन को रवाना किया गया। स्टील एक्सप्रेस के इंटरलॉक होने की सूचना मंडलीय रेल प्रबंधक सहित मंडल के वरीय अधिकारियों को दी गई है। आदेश के बाद जांच की कार्यवाही चल रही है। |