Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on May 17, 2013 - 03:00:07 AM


Title - डेबिट कार्ड से मिलेंगे रेलवे के टिकट
Posted by : nikhilndls on May 17, 2013 - 03:00:07 AM

सब कुछ ठीक-ठीक रहा तो यात्रियों को टिकट के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। खुले पैसे का झंझट भी समाप्त हो जाएगा। बस टिकट के लिए डेबिट कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाने का निर्णय लिया है। मशीन लगने के बाद यात्री डेबिट कार्ड से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। फिलहाल यह प्रयोग उत्तरी रेलवे में शुरू किया जा रहा है। अगर यह सफल रहता है तो अन्य रेलवे भी यह मशीन लगाएंगी। रेलवे बोर्ड द्वारा भी एटीएम की तर्ज पर ऑटोमेटिक वेडिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
सीपीआरओ संदीप माथुर का कहना है कि उत्तरी रेलवे में यह मशीन लगायी जा रही हैं। अगर परिणाम अच्छे आते हैं तो उसके बाद एनसीआर रेलवे में लगाने पर विचार किया जाएगा।
मथुरा धार्मिक शहर होने के कारण श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक रहता है। यात्रियों और श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लम्बी-लम्बी कतारों में लगना पड़ता है। पूर्णिमा और ब्रज के प्रमुख त्योहारों पर तो श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इन मशीन के जंक्शन पर लगने के बाद निश्चित ही यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।