Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 26, 2017 - 13:07:14 PM


Title - ड्रोन से करेगा रेलवे अपने ट्रैक्स की निगरानी
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 26, 2017 - 13:07:14 PM

रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए अब जोन में ड्रोन कमरों का उपयोग किया जाएगा | इसके लिए ट्रैक के किनारे ड्रोन सेंटर बनेंगे, जहाँ से इसे ऑपरेट करते हुए लगातार निगरानी की जाएगी | रेल दुर्घटना के वक़्त मदद करने वाली स्पेशल ट्रेन पर भी ड्रोन कैमरे लगाकर घायलों को राहत पहुंचे जा सकेगी | पश्चिम - मध्य रेलवे जोन में नई कटनी जंक्शन में दुर्घटना राहत गाडी पर ड्रोन कैमरा लगा दिया गया है | जल्द ही इसका ट्रायल किया जाएगा | लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं पर रोक लगाने ट्रैक व ट्रेन की निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग रेलवे ने शुरू कर दिया है | इस वर्ष के अंत तक देश के सभी जोन को पर्याप्त संख्या में ड्रोन कैमरे दे दिए जाएंगे जिससे ट्रैक पर निगरानी की जा सके | 
ड्रोन का उपयोग ट्रैक, ट्रेन, और दुर्घटना गाडी के अलावा रेलवे प्रोजेक्ट्स की निगरानी के लिए भी किया जाएगा | पिछले वर्ष ईस्टर्न रेलवे में प्रोजेक्ट की निगरानी की लिए इसका ट्रायल किया जा चुका है जो सफल रहा था जिसे देखते हुए ड्रोन का उपयोग ट्रैक की निगरानी के लिए करने का निर्णय लिया गया है |

-HINDI-